सुबह जल्दी उठने के चमत्कारिक फायदे
आजकल की भागदौड़ भरी जिन्दगी में हमारी दिनचर्या पूरी तरह से बदल गई है। जिसका सीधा असर
हमारे स्वास्थ्य पर पड़ने लगा है। एवं कम उम्र में ही हमारे शरीर में कई प्रकार की गम्भीर व्याधिया
उत्पन्न होने लगी है। जिसका प्रमुख कारण है ,हमारी अव्यवस्थित जीवनशैली एवं खानपान।
आज हम आधुनिकता एवं पाश्चात्य की चकाचौंध में हमारे प्राचीन एवं वैज्ञानिक नियमों को मानने को
तैयार नहीं है। किन्तु सत्य तो यही है ,की हमारी सांस्कृतिक विरासत बहुत सम्पन्न है। आयुर्वेद द्वारा
मनुष्य जीवन के लिये जो दैनिक नियम बनाये गए थे ,वह पूरी तरह वैज्ञानिक आधार पर बनाये गये थे।
इन्हीं में से एक नियम जिसका पालन हमारे पूर्वजो द्वारा सदियों से किया जाता रहा है। वह है सुबह जल्दी
उठने का नियम जिसे आयुर्वेद के अनुसार स्वस्थ्य दिनचर्या एवं उत्तम स्वास्थ्य के लिए जरुरी माना गया
है। सूर्योदय से पूर्व उठाना हमारे लिए चमत्कारिक रूप से फायदेमंद है।
उठने का नियम जिसे आयुर्वेद के अनुसार स्वस्थ्य दिनचर्या एवं उत्तम स्वास्थ्य के लिए जरुरी माना गया
है। सूर्योदय से पूर्व उठाना हमारे लिए चमत्कारिक रूप से फायदेमंद है।
सुबह जागने के लिए ब्रह्ममुहूर्त का समय सबसे उत्तम है। :
हिन्दू धर्म में हमारे ऋषि - मुनियो ने सुबह जागने के लिए ब्रह्ममुहूर्त को श्रेष्ठ माना है। आयुर्वेद के
अनुसार भी ब्रह्ममुहूर्त में जागना हमारे स्वास्थ्य के लिये बहुत लाभकारी है। ब्रह्ममुहूर्त में उठने वाले
व्यक्ति को शारीरिक बल , बुद्धि ,ओज ,लम्बी आयु एवं सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है। सुबह जल्दी उठना
हमारे लिए कितना लाभदायक है , इसकी कल्पना भी हम नहीं कर सकते। सुबह सूर्योदय से पूर्व जागने से
हमारे सम्पूर्ण व्यक्तित्व में सकारात्मक परिवर्तन आते है। मनोबल ऊपर उठता है। तथा जीवन में नई
ऊर्जा का संचार होता है।
शस्त्रों के अनुसार रात्रि का चौथा प्रहर ब्रह्ममुहूर्त कहलाता है। अर्थात सूर्योदय से 1.30 से 2 घंटे पहले का
समय ब्रह्ममुहूर्त कहलाता है। आमतौर पर सुबह 4.30 से 5.30 का समय ब्रह्ममुहूर्त का होता है। हमें इस
बीच में बिस्तर छोड़ देना चाहिए। तथा अपने नित्यकर्मों जैसे शौच एवं स्नान से मुक्त हो जाना चाहिये।
सफलता के मूलमंत्र ( Success Mantra In Hindi )
सुबह की वायु है प्राणदायक :
![]() |
सुबह जल्दी उठने के चमत्कारिक फायदे |
सुबह 4 से 7बजे के समय के बीच में हवा की क्वालिटी पूरे दिन की अपेक्षा सबसे बेहतर रहती है। इस
समय की हवा प्रदूषण मुक्त एवं स्वच्छ रहती है। इसीलिए यह समय प्राणायाम एवं योग के लिए सबसे
उत्तम माना गया है। सुबह ( Morning ) की सैर के लिये भी यह वक्त बहुत अच्छा है। इससे हमारे शरीर में ऊर्जा का संचार होता है। तथा मन प्रसन्न हो जाता है। योग एवं मेडिटेशन ( Yoga & Meditation )
के लिए भी सुबह का वक्त सबसे बेहतर है। अगर हम प्रातः जल्दी जाग जाते है तो सारा दिन हमारे शरीर
में स्फूर्ति एवं ताजगी बनी रहती है
के लिए भी सुबह का वक्त सबसे बेहतर है। अगर हम प्रातः जल्दी जाग जाते है तो सारा दिन हमारे शरीर
में स्फूर्ति एवं ताजगी बनी रहती है
कब्ज़ एवं पेट की समस्याओं में लाभकारी है सुबह जल्दी उठना :
आज के दौर में बहुत तेजी से फैलने वाली एक बीमारी है। जिसने आज हर दूसरे - तीसरे व्यक्ति को अपना
शिकार बना लिया है। वह है , कब्ज या पेट साफ ना होना। इसका प्रमुख कारण है आजकल की आधुनिक
जीवनशैली। आजकल हमारा खान - पान इस तरह का हो गया है जो इस समस्या को दिन पर दिन और
बड़ा रहा है। कब्ज 95 % बीमारियों की जड़ है। अगर हमारा पेट साफ नहीं होगा तो कई तरह की बीमारियां
आगे चलकर शरीर में होंगी। पेट साफ ना होने का एक कारण है , सुबह देर से उठना।
आयुर्वेद के अनुसार हमारे शरीर में तीन प्रकार की प्रवृतिया पाई जाती है। कफ , पित और वायु। सम्पूर्ण
24 घंटे में हमारे शरीर में इनका अलग - अलग प्रभाव रहता है। सुबह के समय हमारे शरीर में कफ की
प्रवृति प्रबल होती है। उसके पश्चात जैसे - जैसे सूरज चढ़ने लगता है ,हमारे शरीर में कफ का प्रभाव कम
होने लगता है। और पित का प्रभाव बढ़ने लगता है। शाम होते ही पित का प्रभाव कम हो जाता है और वायु
का प्रभाव बढ़ने लगता है।
चूँकि कफ का प्रभाव सुबह - सुबह ही ज्यादा रहता है। और कफ की प्रवृति चिकनाहट भरी होती है। इसी
कारण सुबह के समय मल विसर्जन की प्रक्रिया आसान हो जाती है। तथा पेट पूरी तरह साफ हो जाता है।
इसके बाद जैसे - जैसे समय बढ़ता जाता है। पित की प्रवृति बढ़ने के कारण आंतो में मौजूद मल सुखकर
कठोर हो जाता है। और कब्ज उत्पन्न हो जाता है।
सूर्योदय से पहले उठकर अगर हम इन कार्यो से मुक्त हो जाते है , तो हमें कभी कब्ज़ ,पेट साफ ना होना ,
गैस और बदहज़मी जैसी शिकायते नहीं होंगी। एवं पूरा दिन स्फूर्ति और ऊर्जा के साथ गुजरेगा।
आयुर्वेद के अनुसार हमारे शरीर में तीन प्रकार की प्रवृतिया पाई जाती है। कफ , पित और वायु। सम्पूर्ण
24 घंटे में हमारे शरीर में इनका अलग - अलग प्रभाव रहता है। सुबह के समय हमारे शरीर में कफ की
प्रवृति प्रबल होती है। उसके पश्चात जैसे - जैसे सूरज चढ़ने लगता है ,हमारे शरीर में कफ का प्रभाव कम
होने लगता है। और पित का प्रभाव बढ़ने लगता है। शाम होते ही पित का प्रभाव कम हो जाता है और वायु
का प्रभाव बढ़ने लगता है।
चूँकि कफ का प्रभाव सुबह - सुबह ही ज्यादा रहता है। और कफ की प्रवृति चिकनाहट भरी होती है। इसी
कारण सुबह के समय मल विसर्जन की प्रक्रिया आसान हो जाती है। तथा पेट पूरी तरह साफ हो जाता है।
इसके बाद जैसे - जैसे समय बढ़ता जाता है। पित की प्रवृति बढ़ने के कारण आंतो में मौजूद मल सुखकर
कठोर हो जाता है। और कब्ज उत्पन्न हो जाता है।
सूर्योदय से पहले उठकर अगर हम इन कार्यो से मुक्त हो जाते है , तो हमें कभी कब्ज़ ,पेट साफ ना होना ,
गैस और बदहज़मी जैसी शिकायते नहीं होंगी। एवं पूरा दिन स्फूर्ति और ऊर्जा के साथ गुजरेगा।
सुबह जल्दी उठकर हम सभी कार्य समय पर पूरे कर पाएंगे :
आजकल की भागदौड़ भरी जीवनशैली में हर मनुष्य को रोजाना कई प्रकार के कार्य करना पड़ता है।
आपका जो भी पेशा हो आपको पैसा कमाने के लिये रोजाना काम करना ही है। इसी के लिए व्यक्ति
सुबह से शाम तक दौड़ता रहता है। फिर बहुत से जरुरी काम समय की कमी के कारण छूट जाते है।
जिसका सीधा असर हमारी तरक्की एवं कमाई पर पड़ता है।
अगर हम अपने दिन की शुरुआत सामान्य लोगों से 2-3 घंटे पहले कर देते है , तो हम रोज कुछ
अतिरिक्त समय निकाल पायेंगे। जिसका उपयोग हम अपनी प्रोडक्टिविटी बढ़ाने में कर सकते है।
हमें किसी भी कार्य को कल पर टालना नहीं पड़ेगा। इसके अलावा हम अपने परिवार एवं बच्चों के लिए
समय भी निकाल पायेंगे। हमारे दिनभर के कार्य अगर समय पर हो जायेंगे तो हमें मानसिक शांति भी
प्राप्त होगी। इससे हमारा मनोबल बढ़ेगा।
जीवन में सफलता पाना है तो सुबह जल्दी उठे :
![]() |
सुबह जल्दी उठने के चमत्कारिक फायदे |
क्या आप जानते है ,जितने भी सफल व्यक्ति है। जिनका नाम हम जानते है। जिन्होंने अपनी जिन्दगी
में सफलता की ऊचाँइयों को छुआ है। और अपने देश और व्यापार का नाम सारी दुनिया में पहुँचाया है।
उन सबमे एक आदत सामान है। वह सभी सुबह जल्दी उठ जाते है। ज्यादातर सभी सफल व्यक्ति अपने
दिन की शुरुआत सुबह 4 या 5 बजे कर देते है। सभी मशहूर हस्तियों की आदत होती है ,सुबह जल्दी उठना।
बहुत सारे लोग अपनी सफलता का श्रेय उनकी सुबह जल्दी उठने की आदत को देते है।
सभी बड़े - बड़े बिजनेसमैन ,फ़िल्मस्टार ,खिलाड़ी राजनेता और डॉक्टर ये सभी सुबह जल्दी उठने के
फायदों को जानते हैं। और सुबह जल्दी उठकर व्यायाम ,योग ,मेडिटेशन करने के पश्चात पूरे दिन की
योजनाएँ बनाते है।
सुबह जल्दी उठने से आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे :
सुबह जल्दी उठकर आप अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकते है। आप खुद प्रयोग करके देखें
अगर आप की आदत देर तक सोने की है ,तो आप कुछ दिन सुबह 5-6 बजे के बीच उठ जाइये। कम से कम
एक हफ्ता आप इस प्रयोग को करके देखिये। आपको अपने जीवन में ख़ुद ब ख़ुद बदलाव महसूस होगा।
आप में ऊर्जा का स्तर बढ़ जाएगा। आप का मन प्रसन्नचित रहेगा। आपका हौसला बढ़ेगा।
सुबह उठने के इतने ज़्यादा फ़ायदे है जिन्हें गिनाया नहीं जा सकता। सूर्योदय से पहले जगाने से मनुष्य के
सम्पूर्ण व्यक्तित्व का विकास होता है। आप अपने आप सफलता के पथ पर आगे बढ़ने लगेंगे। आपकी
शारीरिक घड़ी सही तरह से काम करने लगेगी। रात में नींद अच्छी आयेगी।
सुबह जल्दी उठने की आदत कैसे डाले :
कुछ लोगों की शिकायत यही रहती है , हम सब जानते है। उन्हें यह भी पता है की सुबह जल्दी उतने के
बहुत सारे फ़ायदे है। वे उठना भी चाहते है। किन्तु चाहकर भी नियम नहीं बना पाते। या फिर एक दो दिन
या हफ़्ते भर में नियम टूट जाता है। फिर वही पुरानी जीवनशैली चालू हो जाती है। इसके लिये क्या किया
जाय। क्योंकि आजकल की प्रतिस्पर्धा भरी जीवनशैली ही कुछ ऐसी है ,की ना चाहते हुए भी आपको कभी
कभी 11-12 बजे तक जागना ही पड़ता है। और इसी कारण सुबह नींद नहीं खुल पाती। तो क्या किया जाए।
इसके लिए आप कुछ तरीके अपना सकते है। :-
1 . आप को दृढ़ संकल्प करना होगा की आप को सुबह उठना ही है चाहे कुछ भी हो जाए।
2. रात में सोने से पहले आँखे बंद करके अपने मन में कहिये की मुझे सुबह 5-6 बजे उठना है।
3. रात में सोने का समय निर्धारित कर लीजिये ,वह समय 12 बजे से पहले का होना चाहिये।
4. सोने के निर्धारित समय से ज्यादा आपको किसी भी हालत में नहीं जागना है।
5. दोपहर के खाने के पश्चात 10 -15 मिनिट की एक छोटी सी झपकी ले। इसके और भी बहुत सारे फ़ायदे
मिलेंगे।
6. अगर सुबह उठने का आपका नियम किसी दिन टूट भी गया तो निराश ना हो। और उसे वही पर छोड़े
नहीं। यही गलती ज्यादातर लोग करते है। अगले दिन से फिर से अपने नियम पर आ जाइये।
7. कम से कम 90 दिनों तक आप इस क्रम को द्रड़ता पूर्वक जारी रखें।
इन नियमों का पालन करके आप आसानी से सुबह उठने की आदत डाल सकते है।
My blog
ReplyDelete